{"_id":"639834ab9e42930c1616afa1","slug":"four-miscreants-who-looted-16-kg-gold-from-manappuram-gold-arrested-in-katni","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मणप्पुरम गोल्ड से 16 किलो सोना लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपियों ने किए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मणप्पुरम गोल्ड से 16 किलो सोना लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपियों ने किए कई खुलासे
Tue, 13 Dec 2022 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 13 Dec 2022 01:45 PM IST
सार
कटनी जिले में मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती मामले पर कटनी पुलिस ने बक्सर पुलिस की मदद से डकैती में शामिल एक और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। आरोपी कटनी में धर्मेंद्र के नाम से रह रहा था, जिसका असली नाम मिथलेश पाल बताया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती मामले पर कटनी पुलिस ने बक्सर पुलिस की मदद से डकैती में शामिल एक और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। आरोपी कटनी में धर्मेंद्र के नाम से रह रहा था, जिसका असली नाम मिथलेश पाल बताया गया है। दरअसल मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले छह मुख्य आरोपी में से मिथलेश पाल भी एक था। जो कटनी में धर्मेंद्र नाम की आईडी के नाम से रह रहा था, पुलिस के मुताबिक ये वही आरोपी है जो पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती में लूटी बाइक को अमदरा टोल नाके के पास छोड़कर भाग निकला था। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से अब तक कोई भी सोना या नगद हाथ नहीं लगा है।
आरोपी ने किए कई खुलासे
पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे करते हुए बताया है की ये सभी बेऊर जेल में बंद सुबोध सिंह के कहने पर काम करते हैं, जिसे डकैती में शामिल अन्य लोगों से कोई मतलब नहीं होता। ये सभी एक चैन की कड़ी के तरह काम करते हैं, जिनका काम अलग-अलग होता है। बता दें घटना से पहले आरोपियों ने सात लाख का इन्वेस्ट किया था, जिसमें कार, बाइक, कूट रचित दस्तावेज बनाने से लेकर रहने खाने पीने की व्यवस्था शामिल रहती है। छह आरोपियों ने डकैती की तो उसे बक्सर तक पहुंचाने का काम दूसरी टीम का होता है। जो भोपाल से हुंडई वेरना कार खरीद कर कटनी पहुंचा था और पहली टीम से सोना लेकर डिंडोरी, पेंड्रा होते हुए पटना बिहार सोना पहुंचाया है। ये कार चालक सुबोध सिंह की चैन का दूसरा हिस्सा है। ऐसे कई लोग हैं, जो सुबोध सिंह के लिए काम करते हैं। जिनमें से कुछ को रिस्क के हिसाब से कमीशन मिलता है। तो किसी को सीधी पेमेंट दी जाती और ये पेमेंट भी कई लाखों में होती है।
नौ में से चार आरोपी गिरफ्तार
कटनी पुलिस ने अब तक नौ लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे तीन डकैती की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, तो एक आरोपी बक्सर से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस के हाथ सोना नहीं लगा है। एसएसपी सुनील कुमार जैन की माने तो कटनी पुलिस ने जिस आरोपी को बक्सर पुलिस की मदद से पकड़ा है। न्यायालय में पेशकर रिमांड ली जाएगी, जिससे गन, समान समेत अन्य चीजों का पता लगाया जा सके। हमारी कोशिश है की जल्द ही सोना, नगद सहित आरोपियों को पकड़ा जा सके इसके लिए कटनी पुलिस की टीम लगी हुई है।