{"_id":"5ee0bf768ebc3e4326355f53","slug":"four-labourers-die-while-constructing-well-in-mp-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शाजापुर में कुंए की दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शाजापुर में कुंए की दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत
Wed, 10 Jun 2020 04:39 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
कुएं की दीवार खिसकने से मजदूरों की मौत हो गई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के बीजनाखेड़ी गांव में खेत पर बन रहे निर्माणाधीन कुएं की एक दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं। जिला कलेक्टर डी के जैन ने कहा कि यह हादसा मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे बिजनेखेड़ी गांव में हुआ, जब 40 फीट गहरे एक निर्माणाधीन कुएं की दीवार ढह गई और मलबा साफ कर रहे चार मजदूरों पर गिर गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मशीनों की मदद से बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे मृतकों के शव को निकाला गया। उधर, मामन बड़ोदिया थाना प्रभारी यू एस अलावा ने कहा कि कुआं मालिक कालू सिंह सोंधिया और उसके भाई नारायण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो फरार हैं। मृतकों की पहचान कंकू बाई (30), लीला बाई (35), भूरी बाई (24) और पृथ्वी सिंह (26) के रूप में है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिवारों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
