फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four BJP leaders murdered in a week in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: हफ्तेभर में चार भाजपा नेताओं की हत्या, पार्टी ने कांग्रेस को दी चेतावनी

Mon, 21 Jan 2019 03:30 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 21 Jan 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Four BJP leaders murdered in a week in Madhya Pradesh
लगातार बढ़ रही भाजपा नेताओं की हत्या - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद नेताओं की हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं। यहां हफ्तेभर में ही चार भाजपा नेताओं की हत्या हुई है। इसके अलावा नेताओं पर हमले भी बढ़ रहे हैं। रविवार को ही बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई है। 


loader

इन हत्याओं को भाजपा ने राजनीतिक करार दिया है। बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे का शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर मिला। वह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला। माना जा रहा है कि सिर पर पत्थर मारकर उनकी हत्या की गई है। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला था। उनका शव जिस स्थान पर मिला वह वारला पुलिस थाने के अंतर्गत आता है।




ठाकरे की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस बदलाव के बारे में बात करती है लेकिन क्या यही बदलाव है? यहां हत्याएं शुरू हो गई हैं। एक इंदौर में हुई, फिर मंदसौर में अब एक और भाजपा नेता की बडवानी में हत्या हो गई है। आज अपराधी भयमुक्त हैं। कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।'





शिवराज ने आगे कहा, 'सरकार इसे बहुत हल्के में ले रही है। ऐसा लगता है कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है (मंदसौर में हुई भाजपा नेता की हत्या)। मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं। बडवानी में भाजपा नेता की हत्या हुई है। मैं इस सरकार को चेतावनी देता हूं कि वह इस तरह की घटनाएं बंद करें वरना भाजपा सड़कों पर आ जाएगी।' 





रविवार की शाम को ही गुना में परमाल कुशवाह नामक युवक को गोली से मारा गया था। कुशवाह भाजपा के पालक संयोजक शिवराम कुशवाह का रिश्तेदार था। भाजपा ने इसके पीछे भी कांग्रेस का ही हाथ बताया है।

इससे पहले गुरुवार शाम मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की बीच चौराहे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बंधवार को गुरुवार शाम को बाइक सवार ने कनपटी पर तीन गोलियां मारी थी। बंधवार पर तब हमला किया गया जब वह जिला सहकारी बैंक के सामने खड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह नेता का करीबी हुआ करता था। 

बुधवार शाम को ही इंदौर में भाजपा नेता और कारोबारी संदीप अग्रवाल को सरेआम गोलियां मारी गई थी। अभी तक हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्हें कई गोलियां मारी गईं। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। भाजपा नेताओं ने इन हत्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो बाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed