फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Former CM Shivraj Singh Chouhan in Katni, Statement on New Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

MP News: कटनी पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- मोहन यादव के नेतृत्व में MP छुएगा विकास की नई उंचाई

Sun, 24 Dec 2023 11:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

Shivraj Singh Chouhan in Katni : कटनी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा, निरंतर आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
MP Former CM Shivraj Singh Chouhan in Katni, Statement on New Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
कटनी पहुंच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर से होते हुए कटनी पहुंचे। वहां भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जनता के अभूतपूर्व समर्थन से भाजपा की सरकार बनी है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा कर रहे हैं। ये नेतृत्व मध्यप्रदेश विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। 

विज्ञापन


शिवराज सिंह से जब मौजूदा सरकार में उनकी भूमिका का सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुद को एक कार्यकर्ता बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा दर्शन के लिए अमरकंटक गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त अनूपपुर, शहडोल, उमरिया से होते हुए कटनी पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान शिवराज सिंह से मिलकर बीजेपी नेत्री का भावुक होते का एक वीडियो समाने आया। वीडियो में दिख रही महिला सीमा जैन हैं, जो पूर्व पार्षद और वर्तमान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हैं। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शिवराज सिंह रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed