फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former BJP CM Babulal Gaur says senior BJP leaders are sidelined future is not good

पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का भाजपा पर हमला, कहा- ऐसा चलता रहा तो पार्टी का भविष्य अच्छा नहीं

Fri, 25 Jan 2019 11:01 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: sapna singla Updated Fri, 25 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Former BJP CM Babulal Gaur says senior BJP leaders are sidelined future is not good
बाबूलाल गौर (फाइल)
मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा है। गौर ने भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। गौर ने कहा है कि अगर पार्टी में ऐसा ही चलता रहा तो यह भाजपा के भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा। 
विज्ञापन




वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर ने कहा, "भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया है। अगर पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं की राय नहीं लेती है तो इसका भविष्य अच्छा नहीं होगा। जिन लोगों के पास जीतने का मौका था, उन्हें चुनाव का टिकट नहीं दिया गया।" 
विज्ञापन


भाजपा ने गौर की टिकट काटी थी

बता दें कि भाजपा से नाराज चल रहे बाबूलाल गौर भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गोविंदपुरा सीट से गौर की टिकट काट दी थी। इससे उनके समर्थकों ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद गौर की जगह उनकी बहु कृष्णा गौर को टिकट दिया था। कृष्णा गौर ने कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश शर्मा को 46,359 वोटों से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के टिकट की पेशकश की। हालांकि बाबूलाल गौर ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय से सिर्फ इतना ही कहा है कि वे विचार करेंगे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। 

राहुल भी दे चुके हैं न्यौता

दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में नई सरकार के शपथग्रहण के दौरान भी बाबूलाल गौर ने सुर्खियां बटोरी थीं। बाबूलाल गौर की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी। बाबूलाल गौर की राहुल गांधी से मुलाकात दिग्विजय सिंह ने कराई थी। इस दौरान राहुल ने गौर से कांग्रेस में शामिल हो जाने को कहा था। 


गौर का बयान हुआ था वायरल

चुनाव में मतदान के बाद और मतगणना से पहले बाबूलाल गौर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कहते हुए नजर आ रहे थे। कांग्रेस ने भी इस बयान का स्वागत किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed