फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Forgery in Ujjain: Registry done for government land, got building permission, case filed against builder-officers

उज्जैन में फर्जीवाड़ा: सरकारी जमीन की कर दी रजिस्ट्री, बिल्डिंग परमिशन भी मिल गई, बिल्डर-अफसरों पर केस दर्ज

Sat, 30 Oct 2021 05:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 05:12 PM IST
सार

उज्जैन में एक लाख वर्गफीट सरकारी जमीन की निजी व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Forgery in Ujjain: Registry done for government land, got building permission, case filed against builder-officers
उज्जैन में चद्दरें लगाकर मल्टी का निर्माण कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में सरकारी जमीन की रजिस्ट्री और उस पर बिल्डिंग परमिशन मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व नगर निगम के छह अधिकारियों के साथ-साथ पांच बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

मामला उज्जैन के ऋषिनगर पेट्रोल पंप के पास करीब एक लाख वर्गफीट सरकारी जमीन का है। इसकी रजिस्ट्री निजी व्यक्ति के नाम कर दी गई। जमीन को चद्दर से ढंककर मल्टी निर्माण शुरू कर दिया गया। बैंक से लोन लेने की जानकारी भी मिली है। बिल्डर और उसके परिवार के साथ-साथ टीएंडसीपी व उज्जैन नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। राजेंद्र कुवाल नामक व्यक्ति ने मामले की शिकायत की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद हुआ केस दर्ज
ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी के मुताबिक सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों से निजी बताया गया था। इसके बाद उस पर मल्टी निर्माण शुरू किया गया। अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने बिल्डर महेश पलोड़, गौरव पलोड़, राजेंद्र पलोड़, ब्रजबाला, सुनीता पलोड़ के अलावा टीएंडसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर एसके मिश्रा, नगर निगम के भवन अधिकारी रामबाबू शर्मा, उपयंत्री मीनाक्षी शर्मा, उपयत्री महेश सलोत्रे, मनोज पाठक, संतोष शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, षडयंत्र आदि धाराओं में केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed