फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   forest official houses raided assets worth 50 crore found

एमपी में अब वन अधिकारी के पास मिले 50 करोड़ रुपये

Wed, 06 Feb 2013 08:03 PM IST
उज्जैन/एजेंसी
उज्जैन/एजेंसी Updated Wed, 06 Feb 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
forest official houses raided assets worth 50 crore found

मध्य प्रदेश में करोड़पति सरकारी बाबूओं के नामों का खुलासा होने का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले ही 40 करोड़ के क्लर्क का पता चलने के बाद अब बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक सीनियर वन अधिकारी के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता लगाया है, जो कि उसकी आय से कहीं अधिक है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भोपाल के चूनाभट्टी के पास कोठी रोड़ स्थित राज्य के मुख्य वन संरक्षक वसंत कुमार सिंह के निवास पर छापा मारा गया, जहां से 50 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि पूरी जांच के बाद यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेजों के अलावा वसंत कुमार सिंह के पास से 17 लाख रुपये नगद, 14 लाख के जेवर, 50 लाख रुपये के फिक्स डिपोसिट की रसीद और 12 बैंक खातों का विवरण मिला है। मध्य प्रदेश में करोड़पति अधिकारी के नाम का खुलासा होने का यह पहला मामला नहीं है। एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश बिजली विभाग में कार्यरत क्लर्क के पास से 40 करोड़ की संपत्ति का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े खिलाड़ी
यूं तो मध्य प्रदेश में करोड़पति अधिकारियों की फेहरिस्त दिन ब दिन लंबी ही होती जा रही है। मगर जोशी दंपत्ति इस गोरखधंधे के चैंपियन साबित हुए हैं। 1979 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी और टीनू जोशी के पास से कुछ साल पहले करीब 300 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा खुलासा था।

मध्य प्रदेश के कुछ करोड़पति अधिकारी
2013 : क्लर्क के पास से मिली 40 करोड़ की संपत्ति
2012 : इंदौर जेल का अधीक्षक निकला करोड़पति
2012 : भोपाल के स्वास्थ्य निदेशक के पास से मिले करोड़ों
2012 : भोपाल में डीआईजी के पास मिले 25 करोड़
2011 : नगर निगम का चपरासी निकला 12 करोड़ का मालिक
2011 : आरटीओ ऑफिस के क्लर्क पास 30 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed