{"_id":"59bdec1b4f1c1b9a688b4ffa","slug":"for-monkhood-jain-couple-to-leave-rs-100-crore-property-nad-3-year-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बेटी और 100 करोड़ की संपत्ति छोड़, पति-पत्नी ने लिया संन्यास का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बेटी और 100 करोड़ की संपत्ति छोड़, पति-पत्नी ने लिया संन्यास का फैसला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
सुमित राठौड़ और अनामिका
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक दंपत्ति ने 100 करोड़ की प्रॉपर्टी और अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया है। मामला नीमच का है, जहां एक जैन जोड़े ने संन्यास लेने का फैसला किया है। 35 साल के सुमित राठौड़ और 34 साल की उनकी पत्नी अनामिका 23 सितंबर को गुजरात के सूरत में शुद्धमार्गी जैन आचार्य रामलाल महाराज के दीक्षा लेंगे।
विज्ञापन
सुमित राठौड़ ने लंदन के कॉलेज से पढ़ाई की है, और फिलहाल 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
वहीं राठौड़ की पत्नी अनामिका इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी हैं। पति-पत्नी के इस फैसले की खबर पूरे इलाके में फैल चुकी है। हर कोई इस बात से हौरान है कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया, लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि दोनों के संन्यास लेने के बाद उनकी बच्ची का क्या होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: 36 साल से राम नाम को साज दे रहे 'अल्लाह के बंदे'
विज्ञापन
इस सवाल पर अनामिका के पिता अशोक चांदलिया का कहना है कि वह अपनी नातिन का ख्याल रख सकता हूं। उन्होंने कहा कि दोनों ने जो फैसला लिया है, उसे कोई नहीं बदल सकता है। वैसे भी किसी के धार्मिक फैसले पर रोक लगाना सही नहीं है।
वहीं सुमित राठौड़ के पिता ने भी अपने बेटे और बहू के फैसले को मंजूरी दे दी है। हालांकि राठौड़ और अनामिका के फैसले से घर वालों का ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ। क्योंकि उन्होंने इससे पहले भी संन्यास लेने की इच्छा जाहिर की थी। उस वक्त उनकी बेटी मात्र 8 महीने की थी।
