फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Food Poisoning in Mandla: MLA played his doctor religion, cooperated in the treatment of the sick due to food poisoning

Food Poisoning in Mandla: विधायक ने निभाया अपना डॉक्टर धर्म, फूड पॉइजनिंग से बीमारों के उपचार में किया सहयोग

Sun, 29 May 2022 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 07:58 PM IST
सार

मंडला में पानी पुरी खाने के कारण बिगड़ी लोगों की तबीयत में अब सुधार नजर आ रहा है। इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले का डॉक्टरी रूप देखने को मिला। उन्होंने बीमारों के इलाज में सहयोग दिया।
 

विज्ञापन
Food Poisoning in Mandla: MLA played his doctor religion, cooperated in the treatment of the sick due to food poisoning
विधायक अशोक मर्सकोले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंडला में पानी पुरी खाने के कारण बिगड़ी लोगों की तबीयत में अब सुधार नजर आ रहा है। इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले का डॉक्टरी रूप देखने को मिला। उन्होंने बीमारों के इलाज में सहयोग दिया।
विज्ञापन

 
बता दें कि विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने डॉक्टरी की है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर मर्सकोले से तत्काल मोर्चा संभाव लिया था। मंडला जिले के ग्राम सिंगारपुर में शनिवार को साप्ताहिक बाजार में पानी पुरी खाने के कारण बड़ी संख्या में बीमार होने की सूचना क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले को दी। डॉक्टर होने के नाते उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया। घटना के संबंध में उन्होंने सबसे पहले ब्लॉक मेडिकल अधिकारी व सीएचएमओ को जानकारी दी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को घटना के संबंध में अवगत करवाया। मरीजों को लाने के लिए एम्बुलेंस व निजी वाहन उनके द्वारा भेजे गए। जिला अस्पताल में रहकर उन्होंने उपचार के लिए आने वाले सभी मरीजों के उपचार के डॉक्टरों का सहयोग किया।
विज्ञापन

 
विधायक मर्सकोले ने बताया कि पेशे से डॉक्टर होने के कारण उनका कर्तव्य है कि मरीजों को जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध करवाएं। साप्ताहिक बाजार में खरीदी के लिए आसपास के लगभग आठ गांव के लोग आते हैं। हाट बाजार होने के कारण रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बच्चों को उल्टी होनी शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद व्यस्कों को भी उल्टी होने लगी। डॉक्टर होने के कारण वे समझ गए कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed