{"_id":"6a6b877a34733fe8d200fe36","slug":"following-the-supreme-court-order-friday-prayers-will-be-held-on-the-land-of-dargah-near-bhojshala-tomorrow-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojshala News: सुप्रीम आदेश के बाद कल भोजशाला के पास दरगाह की जमीन पर होगी जुमे की नमाज, अफसरों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhojshala News: सुप्रीम आदेश के बाद कल भोजशाला के पास दरगाह की जमीन पर होगी जुमे की नमाज, अफसरों ने लिया जायजा
Thu, 30 Jul 2026 10:49 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:49 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले में स्पष्ट किया है कि मुस्लिम समाज हर शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक खसरा नंबर 596 स्थित दरगाह भूमि पर नमाज अदा करेगा। प्रशासन ने स्थल का निरीक्षण कर सफाई, आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
धार में नमाज के लिए जगह देखते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद प्रकरण को लेकर पूर्व में दिए अपने अंतरिम आदेश को स्पष्ट करते हुए मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने का स्थान तय कर दिया है। अब शुक्रवार को समाज के लोग जुमे की नमाज भोजशाला परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर अदा करेंगे। यहां हर शुक्रवार मुस्लिम दोपहर के समय दो घंटे नमाज पढ़ सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को जुमे की नमाज के लिए तय जमीन का खसरा नंबर 596 है। यह भोजशाला के समीप दरगाह परिसर की जमीन है। कोर्ट के आदेश की जानकारी मिलते ही धार के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ भोजशाला पहुंचे, यहां पर राजस्व विभाग की टीम ने कोर्ट द्वार चिंहित किए गए खसरा नंबर की जानकारी देते हुए नमाज के तय स्थान के बारे में उन्हें विस्तृत जानकार दी।
संवेदनशील इलाकों में बल तैनात रहेगा
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को इस स्थान की सफाई करने सहित नमाज पढ़ने के लिए अन्य व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी उचित कदम उठाए हैं। शुक्रवार को शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शुक्रवार को शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल रहेगा। एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसडीओपी रैंक के अधिकारी सहित 350 का बल मौजूद रहेगा। नगर के संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस मोबाइल बाइक टीम भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
यहां है नमाज के लिए तय जमीन
भोजशाला परिसर के पीछे लकड़ी पीठा के पास सर्वे नंबर 596 की जमीन मौजूद है। यह परिसर के पीछे दाहिनी ओर निकलने वाले वैकल्पिक निकास मार्ग के ठीक सामने है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शुक्रवार की नमाज यहीं पर होगी। मुस्लिम पक्ष ने भी इसी जगह पर सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने इसी जगह को नमाज के लिए उपयुक्त माना।
रणनीति की होगी समीक्षा : कलेक्टर
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण किया और आवश्यक निर्देश दिए। विभागीय बैठक के बाद मुस्लिम समाज के लोगों से भी इस बारे में चर्चा की जाएगी।