फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Following the liquor scandal, the Congress demanded the removal of the Sagar Collector and SP.

सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत: कांग्रेस ने कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग की, कल आएंगे प्रदेशाध्यक्ष पटवारी

Sun, 06 Sep 2026 10:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 की मौत के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पार्टी ने कलेक्टर-एसपी को हटाने, न्यायिक जांच, दोषियों पर हत्या का केस और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
Following the liquor scandal, the Congress demanded the removal of the Sagar Collector and SP.
जीतू पटवारी और उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से 11 लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और बंडा सिविल अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इस त्रासदी के लिए प्रशासनिक लापरवाही और अवैध शराब कारोबार को जिम्मेदार ठहराते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


अवैध शराब के नेटवर्क पर उठाए सवाल
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके बाद वह बंडा के लिए रवाना हुए। सिंघार ने कहा कि मरीजों ने बताया कि शराब किसी ने दुकान, किसी ने ढाबे तो किसी ने किराने की दुकान से खरीदी थी। इससे क्षेत्र में अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की बात सामने आती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस रैकेट को सत्ता से जुड़े लोगों का संरक्षण प्राप्त है। सिंघार ने मृतकों के परिजनों को कम से कम 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


कलेक्टर-एसपी को हटाने और शराब दुकानों को सील करने की मांग
पूर्व विधायक सुनील जैन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने घटना को लेकर पुलिस व आबकारी अमले के साथ ही सागर कलेक्टर और एसपी को तत्काल हटाने की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा क्षेत्र की शराब दुकानों को सील कर वहां से लिए गए सैंपलों की जांच कराने की भी मांग रखी। मेडिकल कॉलेज में बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद लता वानखेड़े का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा


एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, सड़क पर धरना
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बरा चौराहे पर शव के साथ सड़क पर धरना भी दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के निष्पक्ष कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी और पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

सोमवार को प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे जीतू पटवारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार, 7 सितंबर को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे ग्राम छापरी, बम्हूरा, चौका, हिनौती, दलपतपुर, धुरमार, गूगरा, गौराज और पाटन पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बंडा सिविल अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजों का हाल जानेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि जब तक पीड़ितों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed