{"_id":"657e68427fbc10091101ae19","slug":"fire-case-fire-in-truck-chitrakoot-accident-truck-accident-fire-in-parked-truck-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: ड्राइवर और क्लीनर के उतरते ही जल उठा सीमेंट से लोड ट्रक, पास में ही थी गैस एजेंसी, पानी डालकर बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: ड्राइवर और क्लीनर के उतरते ही जल उठा सीमेंट से लोड ट्रक, पास में ही थी गैस एजेंसी, पानी डालकर बुझाई आग
Sun, 17 Dec 2023 08:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:50 AM IST
सार
आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के केबिन में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। जिस जगह ट्रक में आग लगी वहां से कुछ ही फासले पर रसोई गैस की एजेंसी भी है।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट में शनिवार दोपहर अचानक एक कंटेनर ट्रक के केबिन में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के केबिन में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट नगर परिषद कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर के केबिन में शनिवार की दोपहर अचानक आग भड़क उठी। ट्रक में सीमेंट लोड थी। आनन-फानन में आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। बोरिंग के पानी से कुछ ही देर में आग पर काबू पा भी लिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कंटेनर में सीमेंट लोड थी, जिसे सतना की तरफ से यूपी ले जाया जा रहा था। नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित मिश्रा ढाबा में ड्राइवर ने ट्रक खड़ा कर दिया और क्लीनर के साथ बैठकर खाना खाने लगा। इसी दौरान केबिन से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग ट्रक के पास पहुंचे, तब तक धुआं आग की लपटों में तब्दील हो चुका था। जिस जगह ट्रक में आग लगी वहां से कुछ ही फासले पर रसोई गैस की एजेंसी भी है, लेकिन गनीमत थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के केबिन में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।
विज्ञापन
