फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in Tent House godown late night in Satna was found under control after four hours of hard work

MP News: सतना में देर रात टेंट हाउस गोदाम में भड़की आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Mon, 31 Oct 2022 08:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 08:24 AM IST
सार

सतना में एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई, हादसे में सबकुछ जलकर खाक हो गया है। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सका।

विज्ञापन
Fire broke out in Tent House godown late night in Satna was found under control after four hours of hard work
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना में रविवार रात एक टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान और कपड़ों की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आगजनी की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली इलाके में पुरानी गल्ला मंडी के पास बनारसी होटल के पीछे विनोद कुमार गुप्ता के मकान में टेंट गोदाम है। हादसा सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने गोदाम में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग से टेंट हाउस गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। जिस बिल्डिंग में टेंट हाउस संचालित किया जा रहा था, उसकी हालत पहले से ही जर्जर थी। आग से प्लास्टिक का सामान, पर्दे, बर्तन सब कुछ जल गया है। हादसे में टेंट संचालक को लाखों की क्षति हुई है। फायर अधिकारियों ने आग लगने की घटना के कारणों की जांच की बात कही है। वहीं अब तक की जांच में ये सामने आया है कि गोदाम की फायर एनओसी नहीं है। यदि समय रहते दमकल विभाग आग पर काबू नहीं पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।  आस पास में बने घरों में भी आग भड़क सकती थी। हादसे से जर्जर भवन की पहली मंजिल की छत गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने में लगा एक लाख लीटर पानी 
प्लास्टिक के सामान और कपड़ों के चलते आग काफी विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए करीब एक लाख लीटर पानी लगा।  विभाग के अधिकारियों ने सिविल लाइन व कोलगवां फायर स्टेशन से दमकल के पांच वाहन और कर्मियों को बुलाकर काम पर लगाया। बताया जा रहा है कि नगर निगम जर्जर भवन को गिराने का नोटिस जारी कर चुका है। भवन में अवैध रूप से टेंट गोदाम संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed