फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fire broke out at an house in Gwalior in inderganj area children women died fire tenders are at spot

ग्वालियर: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों सहित सात की मौत

Mon, 18 May 2020 02:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 May 2020 02:01 PM IST
सार

  • ग्वालियर में एक मकान में लगी भीषण आग 
  • हादसे में दो बच्चों सहित सात लोगोंं की मौत हो गई है 

विज्ञापन
fire broke out at an house in Gwalior in inderganj area children women died fire tenders are at spot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में रोशनीघर मार्ग पर स्थित एक पेंट की दुकान और उससे लगे मकानों में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना में वहां रह रहे दो परिवारों के चार बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया गया। कुछ लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शहर के इंदरगंज इलाके में रोशनीघर मार्ग पर रंगवाला नाम से पेंट की दुकान है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे इस दुकान में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दुकान और उसके ऊपर व साथ में लगे मकान में आग फैल गई। दुकान में पेंट और ज्वलनशील पदार्थ भरा था, जिसके कारण यह आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर घर के पुरुष थे और दूसरी मंजिल पर महिलाएं और बच्चे थे। आग तेजी से फैली, जिसके कारण दूसरी मंजिल पर बच्चे और महिलाएं फंसे रह गए।उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों का अमला आग बुझाने आया, लेकिन तेजी से फैलती आग के कारण तीन महिलाएं और चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
 

एएसपी ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और वहां राहत कार्य जारी है। दमकल व पुलिस के कर्मी पीछे से मकान में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि दो बच्चों सहित कुछ महिलाओं को जली हुई अवस्था में बाहर निकाला गया है। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी मृतकों के नाम पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुए हैं।

जिन मकानों में आग लगी है, उसमें कुल 16 लोग थे, जिसमें से चार बच्चे, छह महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इसमें से चार बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।


मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में हुई अग्नि-दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed