फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fir lodged against congress mla jitu patwari for obstructing government work in indore mp

इंदौर: कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

Fri, 17 Sep 2021 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 17 Sep 2021 12:54 PM IST
सार

विधायक पर आरोप है कि दुर्गा नगर में दवा छिड़काव के समय जीतू पटवारी ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी  उत्तम यादव से अभद्रता की थी और दवा छिड़काव का काम बंद करवा दिया था। दो दिन बाद पटवारी पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने इसको लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Fir lodged against congress mla jitu patwari for obstructing government work in indore mp
जीतू पटवारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जीतू पटवारी पर स्वास्थ्य अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य मे बाधा डालने पर केस दर्ज किया है। जीतू पटवारी पर नगर निगम के स्वास्थ प्रभारी उत्तम यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर थाना की टीआई अमृता सोलंकी ने कहा कि  नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने जीतू पटवारी के खिलाफ लिखित एफआइआर दर्ज करवाई है। यादव ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व वह पालदा स्थित दुर्गानगर में साफ सफाई और दवा का छिड़काव करने गए थे। उस वक्त जीतू पटवारी ने उनके साथ विवाद किया और अभद्रता करते हुए दवा छिड़काव का काम बंद करा दिया। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के दबाव में लिखवाई रिपोर्ट
दरअसल, 15 सितंबर को इंदौर के दुर्गा नगर में दवा छिड़काव के वक्त जीतू पटवारी और उत्तम यादव के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना के बाद डॉक्टर उत्तम यादव निगम कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस ने लिखित आवेदन देने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद ही यादव रिपोर्ट लिखवाने से पलट गए। उन्होंने लिखित में कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। भाजपा नेता उमेश शर्मा ने तत्काल एक ट्विट किया और कहा कि उत्तम यादव कांग्रेस नेता अरुण यादव के रिश्तेदार हैं। यादव के इशारे पर ही उन्होंने कार्रवाई से इन्कार किया है। मामला आला अफसरों तक पहुंच गया। निगम कर्मचारियों ने भी थाने में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को यादव दोबारा थाने पहुंचे और जीतू पटवारी पर मामला दर्ज करवा दिया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में जीतू पटवारी पर केस दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed