फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fight with SDM for VIP darshan in Omkareshwar temple

Khandwa: ओम्कारेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर एसडीएम के साथ मारपीट, पंडे और उसके बेटे पर मामला दर्ज

Sun, 09 Jul 2023 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jul 2023 10:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर में वीआईपी दर्शन को लेकर पंडे और एसडीएम के बीच विवाद हो गया। मामला भी वीआईपी दर्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fight with SDM for VIP darshan in Omkareshwar temple
ओम्कारेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ओकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर के गर्भ ग्रह में एसडीएम से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर में वीआईपी दर्शन को लेकर पंडे और एसडीएम के बीच विवाद हो गया। विवाद में पंडे ने एसडीएम के साथ पारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और आरोपी पंडे और उसके पुत्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंडा अपने साथ आए श्रद्धालु को मंदिर के अंदर ले जाने की जिद कर रहा था, लेकिन वीआईपी दर्शन पर रोक के चलते उसे मना किया तो वह भड़क गया। उसने एसडीएम के साथ मारपीट कर ली।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार सावन मास दो माह तक चलेगा, जिसे लेकर प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के चलते वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। खंडवा जिला प्रशासन द्वारा श्रावण मास के चलते ओमकारेश्वर मंदिर में शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन फिलहाल मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडितों का हुजूम लेकर एसडीएम के पास पहुंचा पंडा
इसी बीच रविवार को मंदिर का ही एक पंडा ब्रह्मानंद शर्मा अपने एक श्रद्धालु को ओंकारेश्वर मंदिर के अंदर ले जाकर दर्शन कराये जाने की जिद करने लगा। मंदिर प्रशासन द्वारा जब वीआईपी दर्शन से पंडे को मना कर दिया गया तब वह श्रद्धालुओं के रास्ते को अवरुद्ध कर परिसर में अव्यवस्थाएं उत्पन्न करने की कोशिश करने लगा। इसी बीच मंदिर में व्यवस्थाओं के देख रहे पुनासा एसडीएम ने उसे परिसर से बाहर निकलने के लिए कहा। प्रशासनिक अधिकारी की कही इस बात पर पंडा ब्रह्मानंद शर्मा अपने साथ पंडितों का हुजूम लेकर एसडीएम के पास पहुंचा और देखते ही देखते मंदिर परिसर में ही उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दर्शन सहित सभी व्यवस्थाएं ठप हो गईं। हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तुरंत ही मौका संभालते हुए व्यवस्थाओं को वापस सुचारू किया। 



इधर, मान्धाता थाने के प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन से बताया कि जब एसडीएम अपने शासकीय कार्य से मंदिर परिसर में खड़े थे। ब्रह्मानंद शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने एसडीएम से बहस कर कहा कि आप ने मेरे लड़के को क्यों भगाया। उसके बाद उसने एसडीएम के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमने आवेदन के आधार पर ब्रह्मानंद शर्मा के ऊपर एसडीएम से मारपीट करना और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया। वहीं उसके पुत्र पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधित धारा 144 के उल्लंघन करने का मामला भी दर्ज किया। 


गौरतलब है कि इस समय पवित्र श्रवण मास चल रहा है और ऐसे में बाबा महाकाल के भक्तों की सभी प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासनिक अमले के लिए भी ऐसे में भक्तों को सुविधाजनक रूप से दर्शन करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed