फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fifth student turns out to be pregnant in Alirajpur, family now comes to know that the girl was raped

Madhya Pradesh: अलीराजपुर में पांचवीं की छात्रा निकली गर्भवती, परिवार को अब पता चला कि बच्ची का रेप हुआ था

Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
सार

मामला अलीराजपुर जिले के जोबट का है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र तकरीबन 13 साल है। चार महीने पहले उससे गांव के एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया था। अब बच्ची के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी भी नाबालिग है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Fifth student turns out to be pregnant in Alirajpur, family now comes to know that the girl was raped
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिले की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप हुआ और चार माह से वह गर्भवती है। तबीयत खराब होने पर जब परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर आए तो उन्हें इस बात का पता चला। रेप करने वाला गांव का ही नाबालिग है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अलीराजपुर जिले के जोबट का है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र तकरीबन 13 साल है। चार महीने पहले उससे गांव के एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया था। बच्ची 20 अप्रैल को पांचवीं की परीक्षा देकर घर आ गई थी। कुछ दिन पहले वह दोबारा पढ़ने स्कूल पहुंची थी। अचानक उसका पेट दर्द होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बच्ची को चार माह का गर्भ है। बच्ची ने जब हकीकत बताई तो 
विज्ञापन

परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार शाम जोबट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेप के बाद बच्ची को किसी इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि आरोपी बच्ची के गांव का ही है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बच्ची को घर पर अकेला पाकर रेप किया था। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed