{"_id":"65a92516093696599104ab95","slug":"fierce-head-on-collision-between-car-and-scorpio-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: कार और स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, कार चालक की मौत, स्कार्पियो चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: कार और स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, कार चालक की मौत, स्कार्पियो चालक फरार
Thu, 18 Jan 2024 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:48 PM IST
सार
Mandsaur: मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र के बडवन-झांगरिया रोड पर गत रात्रि दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
कार और स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बडवन-झांगरिया रोड पर दो कारों की आमने सामने भिंड़त हो गई। इस हादसे ंमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि को झांगरिया गांव के मनोहर से पिता नाहर सिंह उम्र 50 साल अपनी अल्टो कार क्रमांक MP 13 CA 8391 से दलौदा गए थे। रात में वापस गांव लौटते समय बडवन-झांगरिया रोड पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 43 ZB 8638 ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भीषण थी टक्कर
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने अफजलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकालकर धुंधड़का स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। मामले में मृतक के पुत्र कृष्णपाल सिंह की शिकायत पर स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ अफजलपुर थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
