{"_id":"640203e9a1418ff79508e298","slug":"fierce-fire-broke-out-in-tala-beat-of-bandhavgarh-tiger-reserve-area-in-umaria-forest-gutted-in-smoke-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ताला बीट में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठा जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ताला बीट में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठा जंगल
Fri, 03 Mar 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 03 Mar 2023 07:57 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लगने से जंगल धू-धू कर जलने लगा। घटना मानपुर बफर वन परिक्षेत्र ताला बीट के बंसी डोगरी के आसपास के जंगल में घटी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि यह आग अज्ञात कारणों से लगी है।
विज्ञापन
आग की लपटों में जंगल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गई। इसकी वजह से जंगल धू-धू कर जलने लगा। यह घटना मानपुर बफर वन परिक्षेत्र ताला बीट के बंसी डोगरी के आसपास के जंगल में घटी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों की संख्या बहुतायत में है। यहां बड़े जानवरों के साथ-साथ छोटे जीव भी पाए जाते हैं। कुछ ऐसे जीव और सरीसृप हैं जो ज्यादा तेजी से भाग नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना की जानकारी वन परिक्षेत्र के अधिकारी को दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अगर कुछ और देर हो जाती तो आग जंगल के और हिस्सों में तेजी से फैल सकती थी, क्योंकि अब गर्मियों का मौसम आ गया है। बहरहाल जानकारी के अनुसार, जंगल में लगी आग बुझा दी गई है।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि यह आग अज्ञात कारणों से लगी है जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमारे वन कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं और नजर बना कर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
