{"_id":"638b3c47fa5ac252d027e269","slug":"fed-up-with-the-principal-the-students-locked-the-school-gate-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: प्राचार्य के तानाशाही रवैये से तंग आकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला, लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: प्राचार्य के तानाशाही रवैये से तंग आकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला, लगाए कई आरोप
Sat, 03 Dec 2022 05:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर रोड जाम किया। उनकी मांग है कि जिन शिक्षकों का स्कूल से ट्रांसफर किया जा रहा है, उनके स्थान पर दूसरे अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया संकुल केंद्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरैया के प्रभारी प्राचार्य राजीव शुक्ला के तानाशाही रवैए से तंग आकर खमरिया के छात्रों ने विद्यालय में तालाबंदी कर रोड जाम किया। छात्र-छात्राएं शैक्षणिक व्यवस्था में शिक्षकों के अभाव को लेकर और विद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं के अभाव के कारण शनिवार को तालाबंदी किए।
विज्ञापन
बता दें कि छात्र-छात्राओं की मांग है कि लोक शिक्षण संचनालय के आदेशानुसार, हर सेकेंडरी विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की आपूर्ति की जाए। लेकिन संकुल केंद्र प्रभारी प्राचार्य राजीव शुक्ला उन आदेशों की खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। बीते एक महीने से ट्रांसफर पर ट्रांसफर किए गए शिक्षकों के खिलाफ अतिथि शिक्षक रखने का लोक शिक्षण संचनालय का आदेश है कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। लेकिन एक महीने से संकुल प्राचार्य की ओर से शिक्षकों को नहीं रखा गया।
विज्ञापन
इससे आहत होकर बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी तालाबंदी करने का मन बनाए। समय-समय पर लोक शिक्षण संचनालय की ओर से विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश और आदेश जारी किए जाते हैं। लेकिन संकुल प्राचार्य की ओर से मनमाने तरीके से उन आदेशों के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया जाता है। विद्यालयों को मिलने वाले अतिथि शिक्षक या शिक्षकों को न रखकर पुराने स्टाफ से काम चलाने की बात कही जाती है, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी से दुखी होकर छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर रोड जाम किया।
विज्ञापन
