फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FBI legal team in Indore: One hour meeting with police commissioner, got information about online fraudsters of Americans

एफबीआई की लीगल टीम इंदौर में: पुलिस कमिश्नर से एक घंटे की मुलाकात, अमेरिकियों को ऑनलाइन ठगने वालों की ली जानकारी

Fri, 22 Apr 2022 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने डेढ़ साल पहले ऑनलाइन ठगी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ पर करोड़ों रुपये की अमेरिकन नागरिक से ठगी के मामले का खुलासा हुआ था। इसी मामले में एफबीआई की लीगल टीम आई थी।

विज्ञापन
FBI legal team in Indore: One hour meeting with police commissioner, got information about online fraudsters of Americans
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की लीगल टीम ने शुक्रवार को इंदौर पहुंचकर पुलिस कमिशनर से करीब एक घंटे मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की लीगल टीम ने शुक्रवार को इंदौर पहुंचकर पुलिस कमिशनर से करीब एक घंटे मुलाकात की। इंदौर पुलिस ने डेढ़ साल पहले ऑनलाइन ठगी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ पर करोड़ों रुपये की अमेरिकन नागरिक से ठगी के मामले का खुलासा हुआ था। इसी मामले में एफबीआई की लीगल टीम आई थी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने नवंबर 2020 में लसूड़िया क्षेत्र से फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा मारा था। कॉल सेंटर में मौजूद कई लोगों द्वारा अमेरिका के लोगों को कॉल स्पूफिंग के माध्यम से यह दर्शाया जा रहा था कि यह कॉल अमेरिका का है। जिसकी सूचना वहां की एजेंसी को दी गई थी। जिसके बाद लगातार एजेंसियों ने इन कॉल सेंटर पर नजर रखना शुरू कर दी थी। इसके लिए भोपाल इंदौर पुलिस से भी संपर्क कर आरोपियों को सलाखों के पीछे किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर कर्मचारी खुद को सोशल सिक्योरिटी कार्ड डिपार्टमेंट का अफसर बताकर अमेरिकी नागरिकों से रुपये वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के लेपटॉप, कंप्यूटर की जांच की तो 10 लाख से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों का डाटा मिला। ठग ने खुद कबूला कि गिरोह के सदस्य रोजाना 15 हजार डॉलर तक की ठगी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर का कहना था कि इंदौर सहित भारत के किन शहरों से अमेरिका में फोन लगाए जा रहे थे वहां पर अब तक कोई शिकायत नहीं करता है, लेकिन प्रोएक्टिव पुलिसिंग के चलते यह पूरी कार्रवाई की गई है। वहीं एफबीआई के अधिकारियों ने इंदौर पुलिस को धन्यवाद भी दिया है। पूरे मामले को लेकर इंदौर पुलिस और एफबीआई के बीच लगातार संपर्क चलता रहा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed