फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father rapes minor daughter for a year, makes her pregnant

बेटी अस्पताल पहुंची तो सामने आ गई पिता की करतूत

Fri, 30 Aug 2013 03:57 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
Father rapes minor daughter for a year, makes her pregnant

बेटी से लाड़-प्यार और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस पिता पर थी, उसने ही उसकी इज्जत लूट ली।

विज्ञापन


वहशी पिता नाबालिग बेटी से एक साल से ज्यादा समय तक बलात्कार करता रहा और धमकाता रहा कि किसी को बताया तो कुल्हाड़ी से काट डालेगा। लेकिन पेट दर्द के कारण बेटी अस्पताल पहुंची तो ये मामला सभी के सामने आ गया।

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते पर गहरा दाग लगा दिया है। ये पिता अपनी 15 साल की बेटी से एक साल से भी ज्यादा समय से दुष्कर्म कर रहा था। उसने अपनी बेटी को धमकी दे रखी था कि यदि उसने किसी से इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे कुल्हाड़ी से काट देगा।
विज्ञापन


दोषी पिता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब बेटी पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची। वहां जांच में पाया गया कि लड़की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में लड़की ने अपनी रिश्ते की एक बहन को बताया कि उसका पिता उससे एक साल से भी ज्यादा समय से बलात्कार कर रहा था। इसके बात सारी बात लड़की ने नाना को बताई, जिसके बाद वे लोग शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे।

पीड़ित लड़की की मां तकरीबन एक साल पहले गुजर चुकी हैं। पुलिस के बालात्कार के आरोप में दोषी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed