{"_id":"61bc0270-c827-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"father-raped-daughter-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को नींद की गोलियां खिला आठ साल तक किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को नींद की गोलियां खिला आठ साल तक किया रेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 29 May 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बजरंग नगर एरिया से एक अधेड़ आदमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर बेटी के साथ आठ साल तक लगातार रेप करने का आरोप है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ई का काम करने वाले 42 साल के ओंकार लाल विश्वकर्मा पर आरोप है कि अपनी बेटी को आठ साल तक नींद की गोलियां खिलाकर जुल्म ढ़ाता रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे लोकल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विश्वकर्मा की 21 साल की बेटी ने मंगोन पुलिस थाने में अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसका पिता पिछले आठ सालों से उसे नींद की गोलियां खिलाकर लगातार रेप करता रहा है।
विज्ञापन
लड़की ने शिकायत में यह भी कहा था कि इस बात को किसी को बताने पर बाप ने उसे जान से मारने की धमकी देता था। वह बाप की धमकी के डर से कभी ये बात अपनी मां को भी नहीं बता सकी।
लड़की का कहना था कि आखिरी बार 21 मई को उसके बाप ने रेप किया था। 25 मई को लड़की की मां का लंबी बीमारी के बाद देहांत हुआ। उसके बाद वह अपने नाना के घर चली गई जहां उसने सबको अपने पिता की हरकत के बारे में बताया।
उसके बाद रिश्तेदारों के साथ जाकर उसने मंगोन पुलिस स्टेशन जाकर बाप के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को यह मामला दर्ज किया और मंगलवार को विश्वकर्मा हिरासत में ले लिया।
