फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father murdered the son by hitting him with sabbal in Chhindwara

Chhindwara: बाप ने सब्बल से वार कर की बेटे की हत्या, लगाए आरोप- बीवी छोड़कर चली गई थी, नशे का आदी था

Tue, 18 Oct 2022 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 07:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पांढुर्ना हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बाप ने ही सब्बल से वार कर बेटे की हत्या की थी।

विज्ञापन
Father murdered the son by hitting him with sabbal in Chhindwara
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में पांढुर्ना के बोरगांव में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली। दरअसल, आनंद आरसे का शव उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसके पिता ने ही उसे सब्बल से मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी पिता गणपत आरसे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को बोरगांव में रहने वाले आनंद पिता गणपत आरसे का शव घर से चंद कदमों की दूरी पर पड़ा हुआ था, जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, जब इस मामले की छानबीन की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
विज्ञापन


शराब पीकर आए दिन करता था विवाद...
दरअसल, गणपत ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आनंद शराब पीने का आदी था। इसके चलते चार साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। ऐसे में वह आए दिन विवाद करता था और उसे भी घर से निकालने की धमकी देता था। इसी के चलते घटना के दिन  गणपत और आनंद के बीच विवाद हुआ था। गणपत शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने सब्बल से आनंद के सिर में मार दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed