फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmers upset due to low water level of Kulgadi Dam

Satna: कुलगड़ी डैम से बेकार बह रहा सिंचाई योग्य पानी, किसानों को सता रही फसल की चिंता

Sat, 31 Dec 2022 06:37 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 31 Dec 2022 06:37 PM IST
सार

सतना जिले में फसल सिंचाई के लिए पानी की चिंता को लेकर आठ पंचायत के किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही से कुलगड़ी बांध का पानी बेकार बह रहा है।

विज्ञापन
Farmers upset due to low water level of Kulgadi Dam
जल संसाधन विभाग की लापरवाही से हो रही पानी की बर्बादी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सतना जिले के कुलगड़ी बांध में एकत्र सिंचाई योग्य पानी बेकार बहने से आठ पंचायत के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना कि जल संसाधन विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा। दरअसल उचेहरा तहसील में स्थित कुलगड़ी डैम का जल स्तर कम हो रहा। जल संसाधन विभाग की लापरवाही से बांध का मुख्य गेट सिंचाई के लिए खोला गया था मगर बाद में बंद नहीं किया गया। इस वजह से भारी मात्रा में पानी बेकार बह रहा। ऐसे में किसानों को रवी के सीजन में फसल के लिए पर्याप्त पानी कैसे मिलेगा इसकी चिंता सता रही है। अब सिर्फ एक तिहाई ही पानी बचा है।

विज्ञापन


बता दें कि 1967 में बने सतना जिले के कुलगड़ी बांध से हर साल नवंबर से 21 दिनों के अंतराल में चार-चार दिनों के लिए पानी छोड़ा जाता था, ताकि किसान फसल की बुबाई और सिंचाई कर सकें। इस बार नवंबर में पानी छोड़ा तो गया लेकिन बन्द नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मुख्य गेट में पत्थर फंसने से तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में एक पखवाड़े से ज्यादा समय हो चुका है और लगातार बांध से पानी बेकार बह रहा है। किसानों के खेत में पानी से हो रहे नुकसान को देखते हुए बांध का पानी सतना नदी में छोड़ा जा रहा। 
विज्ञापन


अब सिर्फ चार मीटर पानी शेष
हर वर्ष गेहूं की फसल के लिए चार बार गेट खोला जाता था और बाकी पानी एकत्रित किया जाता था, मगर इस बार 8,49 घन मीटर भरे पानी से अब सिर्फ चार मीटर पानी बचा है जो लगातार खत्म हो रहा है। ऐसे में किसान परेशान हैं। किसानों को फसल सूखने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed