फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmers leader threatens to move court against IMDs wrong predictions

मौसम विभाग को धमकी: गलत पूर्वानुमान का लगाया आरोप, मप्र के किसान नेता कोर्ट जाएंगे

Wed, 18 Aug 2021 04:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 18 Aug 2021 04:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र के किसान नेताओं ने मौसम विभाग को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग के गलत पूर्वानुमानों के कारण उन्हें फसलों का नुकसान उठाना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Farmers leader threatens to move court against IMDs wrong predictions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र के किसान नेताओं ने भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) पर गलत पूर्वानुमान जारी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग के गलत दावों के कारण उन्हें हालिया वक्त में प्रमुख फसलों की पैदावार में नुकसान उठाना पड़ा है। इस मामले में वे कोर्ट केस दायर करने पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा है कि हो सकता है किसान भ्रमित हो रहे हों, क्योंकि एक निजी मौसम एजेंसी ने इस साल जल्दी मानसून का पूर्वानुमान जारी किया था, जबकि आईएमडी ने इससे उलट अनुमान जारी किया था। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें मिल रही सूचना सच्ची है या नहीं। 
विज्ञापन


विभाग की ज्यादातर भविष्यवाणी फेल रही : भारत सिंह चौहान
दूसरी ओर, भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत के प्रवक्ता भारत सिंह चौहान ने कहा है कि अधिकांश मामलों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान फेल रहे हैं। चौहान ने पीटीआई से चर्चा में कहा कि गलत भविष्यवाणी के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हम आईएमडी के खिलाफ अदालत में केस दायर करने पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में अंतिम निर्णय शीर्ष किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा
उधर, उज्जैन के एक किसान नेता ने कहा कि हमेशा किसान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बोआई की तैयारी करते हैं। लेकिन उसकी भविष्यवाणी विफल रहने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा और बोई गई फसल नष्ट हो गई। यह इसी साल हुआ है। ऐसे में किसान आईएमडी पर कैसे भरोसा करें। अमेरिका व अन्यत्र मौसम का पूर्वानुमान सटीक होता है और उसी के अनुसार किसान तैयारी करते हैं। भारत में सरकार भारी खर्च कर रही है, लेकिन मौसम के पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे हैं। 


किसानों के आरोपों में सचाई नहीं : आईएमडी
उधर, भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को निजी एजेंसियों व सरकारी एजेंसियों के पूर्वानुमानों से भ्रम हो गया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में कोई सचाई नहीं है। कई जिलों में स्वयंभू मौसमविद पैदा हो गए हैं, वे ऐसे मौसम भविष्यवाणी करते हैं, मानों वे आईएमडी के प्रतिनिधि हों। उनके कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed