फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   farmer suicide loan waiver in mp kamal nath congress

मध्यप्रदेश: कर्जमाफी के दावों की निकली हवा, किसान ने की आत्महत्या

Tue, 01 Jan 2019 02:03 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shani Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide loan waiver in mp kamal nath congress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

चुनावों में किसान के मुद्दे भले ही जमकर उठाए गए मगर सरकार बदलने के बाद भी हालात बदलते नहीं दिख रहे। कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस की भले ही कर्जमाफी करने के दावे करे मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है।  इन दावों की हवा निकालने वाली ऐसी ही एक खबर बमौरी से आई है जहां कर्ज से परेशान किसान ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


दरअसल, कर्ज से परेशान होकर मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक किसान ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मृतक किसान के परिजन ने बताया कि बमौरी क्षेत्र के मंडीखेडा गांव के किसान नागजी भील ने जमीन गिरवी रख कर साहूकार से 40,000 रूपये का कर्ज लिया था। साहूकार ने उससे उसकी जमीन के कागजात वापस करने के एवज में उससे ब्याज सहित 70,000 रूपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


कर्ज वापस न करने से वह परेशान था और शुक्रवार को उसने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुना जिले के कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिये और जिला प्रशासन ने भील के परिजन को 15,000 रूपये की मदद मुहैया कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed