{"_id":"601a61528ebc3ed284732a85","slug":"farmer-stir-is-an-experiment-if-it-successful-then-people-will-start-protests-against-caa-article-370-ram-temple-mp-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन एक प्रयोग, सफल रहा तो लोग सीएए-एनआरसी और राम मंदिर का भी करेंगे विरोध : नरोत्तम मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन एक प्रयोग, सफल रहा तो लोग सीएए-एनआरसी और राम मंदिर का भी करेंगे विरोध : नरोत्तम मिश्रा
Wed, 03 Feb 2021 02:09 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
mp home minister Narottam Mishra
- फोटो : ANI
देश में किसान आंदोलन बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन के समर्थन में कई विदेशी हस्तियां उतरे और समर्थन में ट्वीट किया। हालांकि विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर भारत सरकार ने आपत्ति जताते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना बताया है।
विज्ञापन
अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसान आंदोलन को आंदोलन ना बताकर इसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक प्रयोग बताया है। उन्होंने आगे कहा कि ये एक ऐसा प्रयोग है, जो एक बार सफल हो जाए या किसान विधेयक वापस हो जाए तो फिर सीएए-एनआरसी, धारा 370 और राम मंदिर के मुद्दे पर फिर दबाव बनाने का रास्ता खुल सके।
विज्ञापन
किसानों का धरना कोई जनांदोलन नहीं टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक ऐसा प्रयोग है जो सफल हो जाए तो इसके बाद गैंग #CAA, अनुच्छेद 370 और #RamMandir के मुद्दे पर भी दबाव बनाने का रास्ता खोल सके।@BJP4India @BJYM @BJP4MP @INCIndia https://t.co/vceI2iRUHW pic.twitter.com/QIyXFHMVZS
विज्ञापन विज्ञापन— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 3, 2021
उन्होंने आगे कहा कि अभी तक कोई भी एक ऐसा शख्स सामने नहीं आया, जो इन काले कानून में बता सके कि काला क्या है। अब संभावनाओं पर देश में आंदोलन होने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीएए का आंदोलन यह था और किसान का आंदोलन भी यही है। ये आंदोलन संभावनाओं पर हो रहे हैं।
