{"_id":"634e7a3d97faa571d13d6919","slug":"family-members-were-getting-the-broom-done-due-to-snake-bite-life-saved-hospital-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सांप के काटने पर परिजन झाड़-फूंक करवा रहे थे, हालत गंभीर होते ही अस्पताल पहुंचे, बालक मरते-मरते बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सांप के काटने पर परिजन झाड़-फूंक करवा रहे थे, हालत गंभीर होते ही अस्पताल पहुंचे, बालक मरते-मरते बचा
Tue, 18 Oct 2022 03:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:35 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर एक बालक को सांप ने काट लिया था और परिजन उसे झाड़-फूंक करवा रहे थे। ऐसे में उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
बालक की हालत गंभीर होते ही अस्पताल पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांप के काटने पर मरीज को सबसे पहले इलाज की जरूरत होती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग इलाज न करवाकर ओझाओं के पास जाकर मरीज की झाड़- फूंक करवाते हैं। दमोह जिले में इसी तरह का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार दोपहर केरबना गांव निवासी 16 साल के गोविंद अहिरवाल को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे लेकर पास के ही बगाज माता मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर की परिक्रमा लगवाई और वहीं लिटा दिया। शाम तक गोविंद की हालत बिगड़ने लगी तो फिर परिवार के लोग उसे लेकर पथरिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
हालत ज्यादा नाजुक थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात 10 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने गोविंद का इलाज शुरू किया तो कुछ ही घंटों में उसकी हालत में सुधार दिखने लगा। परिजनों की लापरवाही के चलते एक बच्चे की जान जा सकती थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से जान जाते-जाते बची।
विज्ञापन
