{"_id":"ae47b9f100d2f01c8213e175b760a51f","slug":"fake-story-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसने ऐसा झूठ बोला कि पुलिस भी चकरा गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसने ऐसा झूठ बोला कि पुलिस भी चकरा गई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
इंदौर की रहने वाली एक छात्रा ने ऐसा ड्रामा रचा कि पुलिस भी गच्चा खा गई। बाद में जब हकीकत सामने आई तो वो चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन
घरवालों से झगड़ा हुआ तो घर से निकल गई 10वीं में पढ़ने वाली ये लड़की और फिर पहुंची अपने प्रेमी के पास। दोनों पूरे दिन घूमते रहे लेकिन शाम तक पैसे खत्म हो गए।
इसके बाद अपने प्रेमी के समझाने पर वो लड़की घर तो गई लेकिन डांट के डर से उसने सुनाई एक झूठी कहानी। लड़की ने परिवार को बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि तीन बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसने बताया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया था।
परिवारवालों ने मामला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच की तो जो हकीकत सामने आई उससे परिवार वालों के भी होश उड़ गए।
इससे पहले पुलिस ने उस प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था और लड़की के बयान भी कोर्ट में करा दिए थे।
