फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Explained the importance of water and trees with Bald Head

जब मंत्री ने गंजों का उदाहरण देकर समझाया पर्यावरण का महत्व

Sat, 03 Sep 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
Explained the importance of water and trees with Bald Head
- फोटो : you tube

राजनेताओं की पहचान आमतौर पर लंबे चौड़े भाषणों और सच्चे झूठे वादों और दावों के लिए ही होती है लेकिन मध्यप्रदेश के पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्या इस मामले में थोड़े अलग हैं। 

विज्ञापन


वह भाषण देने के बजाय सीधे उदाहरणों और तर्कों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया तो लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए गंजे सिर का उदाहरण दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्या बीते गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के एक गांव सेंधवा में पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जागरूक करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने भीड़ के बीच से दो लोगों को बुलाया जिनमें से एक गंजा था और दूसरा बाल वाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंत्रीजी ने दोनों के सिर पर एक बर्तन से पानी उड़ेल दिया। फिर तौलिया मंगाकर दोनों के सिर उससे पूछ दिया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा की बताओ किसके सिर पर पानी है। लोगों ने कहा कि बाल वाले व्यक्ति के सिर पर, उसी का सिर गीला है। 

गंजे सिर पर पानी डालकर बताया पेड़ पौधों का महत्व

Explained the importance of water and trees with Bald Head

आर्या ने इसके बाद लोगों को समझाते हुए कहा कि‌ जिस तरह सूखे सिर पर पानी नहीं टिकता है उसी तरह सूखी और बंजर भूमि पर भी पानी नहीं रुकता है। बाल वालों की तरह ही पेड़ पौधे वाली भूमि पानी को संजोकर रखती है। 

उन्होंने इसके बाद लोगों से जल संचय के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। हालांकि इस संबंध में बात करने पर मंत्री अंतर सिंह ने बताया कि वह इस तरह के उदाहरण पहले भी देते रहे हैं। वह चाहते हैं कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा तार्किक उदाहरण देकर समझाया जाए। 

ग्रामीण इलाकों के लोग कम पढ़े लिखे होते हैं इसलिए वह लंबे चौडे़ भाषणों की बजाय उदाहरणों के जरिए बातों को ज्यादा आसानी से समझते हैं। इससे पहले भी बीते जून महीने में पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने बड़वाणी जिले में इसी तरह अपनी बात रखकर लोगों को समझाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed