फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp wheat msp 2700 rupees farmer loan zero interest cm mohan-yadav

MP: 2700 रुपये समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, शून्य प्रतिशत ब्याज कर्ज चुकाने की समय सीमा जुलाई तक बढ़ी

Mon, 24 Aug 2026 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 09:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए गेहूं की 2,700 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीद की घोषणा की। खाद-बीज के कृषि ऋण को शून्य प्रतिशत ब्याज पर जून-जुलाई तक चुकाने की सुविधा मिलेगी। किसानों को दिन में बिजली, आधुनिक तकनीक और कृषि विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
mp wheat msp 2700 rupees farmer loan zero interest cm mohan-yadav
मोहन यादव, मुख्यमंत्री मप्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि सरकार किसानों से 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेगी। साथ ही, खाद और बीज के कृषि ऋण को अब 31 मार्च की पुरानी समय सीमा के स्थान पर जून और जुलाई महीने में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभप्रद बनाने का संदेश दिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के साथ सीधा संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि खेती को घाटे का सौदा न समझें, बल्कि इसे उन्नत तकनीकों के माध्यम से बेहतर आमदनी का साधन बनाएं। मुख्यमंत्री ने किसानों से कृषि भूमि न बेचने का आग्रह करते हुए कहा कि आने वाला समय किसानों के जीवन में समृद्धि लेकर आएगा।
विज्ञापन


समर्थन मूल्य और बिजली आपूर्ति की घोषणा
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने कहा, आगामी समय में सरकार किसानों से 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेगी। प्रदेश में धान की औसत पैदावार में सुधार हुआ है और यह 32 से बढ़कर 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त, गेहूं और चने की फसल की निर्बाध सिंचाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसानों को दिन के समय भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ठहर सकेंगे आम नागरिक


ऋण अदायगी सीमा में राहत और विविधीकरण
किसानों को वित्तीय राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने एलान क?या कि खाद और बीज के लिए लिए गए कृषि ऋण को अब 31 मार्च की पुरानी समय सीमा के स्थान पर जून और जुलाई महीने में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर जमा किया जा सकेगा। उन्होंने कृषकों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन तथा उद्यानिकी जैसी गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी और नवाचार
महोत्सव के दौरान आयोजित कृषि प्रदर्शनी में कुल 16 स्टॉल लगाए गए, जो किसानों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। इन स्टॉलों पर रीपर कम बाइंडर, डीएसआर मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर, लेजर लैंड लेवलर और रोटावेटर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के तरीकों, नवीन कृषि पद्धतियों और फसल उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed