फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Exam disturbances in MP: PEB removes class-3 answer sheet in 4 hours, Arun Yadav's taunt “Fear is good!”

MP में भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: पीईबी ने 4 घंटे में वर्ग-3 की आंसर शीट हटाई, अरुण यादव का तंज 'डर अच्छा है!'

Wed, 30 Mar 2022 03:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Mar 2022 03:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कर्मचारी चयन बोर्ड की प्राथमिक पात्रता शिक्षक वर्ग-3 की आंसर शीट 4 घंटे में ही वेबसाइट से हटाने पर तंज कसा है। यादव ने लिखा कि "डर अच्छा है!"। बता दें परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लग रहे है।

विज्ञापन
Exam disturbances in MP: PEB removes class-3 answer sheet in 4 hours, Arun Yadav's taunt “Fear is good!”
कांग्रेस नेता अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रका परीक्षा को लेकर घमासान बढ़ गया है। प्रोफेशनल एग्जामिशन बोर्ड ने 4 घंटे के भीतर ही अपनी वेबसाइट से परीक्षा 2020 की आंसर शीट हटा ली। इस पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने तंज कसा कि "डर अच्छा है!"। बता दें परीक्षा की आंसर सीट लीक होने के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में गड़बड़ी के नए-नए मामले सामने आ रहे है। पीईबी ने मंगलवार को प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 की आंसर शीट 4 घंटे में ही हटा ली। इस पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया कि "डर अच्छा है !" व्यापमं ने 4 घंटे में ही अपनी वेबसाइट से वर्ग-3 की आंसर शीट हटाई, सरकार को अब पूरी परीक्षा रद्द कर देना चाहिए। इसकी जांच को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। इसके साथ ही यादव ने एमपीपीईबी की वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया। जिसकी वेबसाइट पर एक लाइन में लिखा है कि ऑनलाइन परीक्षा की आपत्तियां बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

 
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने व्यापमं के तीसरी बार बदले गए नाम ‘कर्मचारी चयन बोर्ड’ की भर्ती में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम के ओएसडी लक्ष्मण सिंह के मोबाइल में ऑनलाइन परीक्षा का प्रश्न पत्र और आंसरशीट मिलने की बात कही थी। इस पर लक्ष्मण सिंह ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत जानकारी डालकर बदनाम करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीईबी ने सफाई में यह कहा 
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सफाई में कहा है कि प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के संबंध में एक अभ्यर्थी के स्क्रीन फोटो के वायरल होने की शिकायत प्राप्त हुई है। पीईबी द्वारा प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए विशेषज्ञ एजेंसी को लिखा गया है। आगामी निर्णय के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर पीईबी द्वारा नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पीईबी पुन: सभी पक्षकारों को आश्वस्त करता है कि परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता के लिए हम प्रतिबद्ध है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed