फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Employment Day: CM said 8-point strategy for employment, employment fairs will be organized regularly at district and block level

रोजगार दिवस: सीएम बोले- रोजगार के लिए 8 सूत्रीय रणनीति, जिला एवं विकासखंड स्तर पर नियमित लगेंगे रोजगार मेले

Wed, 12 Jan 2022 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

12 जनवरी को युवा दिवस मनाया जा रहा है, इस अवसर पर प्रदेश में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की शुरुआत की।
 

विज्ञापन
Employment Day: CM said 8-point strategy for employment, employment fairs will be organized regularly at district and block level
Bhopal: रोजगार दिवस के आयोजन में संबोधित करते सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 जनवरी को युवा दिवस मनाया जा रहा है, इस अवसर पर प्रदेश में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की शुरुआत की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जागरूकता हो तो सशक्तीकरण से कोई नहीं रोक सकता है। पूरे मध्य प्रदेश में छह लाख से ज्यादा लोग सीधे कार्यक्रम से जुड़े हैं। आज सवा पांच लाख बेटे बेटियों को रोजगार मिल रहा है। विवेकानंद जी से ऊर्जा मिलती है मैं अपना बचपन से पढ़ता रहा हूं। हम बड़ा कार्यक्रम करने वाले थे लेकिन कोरोना बार-बार आड़े आ जाता है। अगर आप किसी व्यवसाय के बारे में निश्चय कर लो तो रास्ता निकल आता है परिश्रम करने पर सफलता मिलना सुनिश्चित है। मैं युवाओं से कहता हूं कि रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बनो। सीएम ने हितग्राहियों से संवाद में पूछा कि आपको ऋण प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं हुई। किसी ने कोई राशि तो नहीं मांगी है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा पूरे विश्व में फैलाई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि उनकी जयंती पर आयोजित युवा दिवस को रोजगार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने के अनेक प्रयास चल रहे हैं। उसके अतिरिक्त केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेकों योजनाओं का लाभ युवाओं को मिल रहा है। हम लगभग दो लाख लोगों को हर महीने रोजगार से जोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अधिक औद्योगिक निवेश लाकर नियोजन के अवसरों में वृद्धि की जा रही है। आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से स्व रोज़गार हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिल रही है। नए क्षेत्रों जैसे-वन, पर्यटन, श्रम, खनिज, सहकारिता आदि में रोज़गार के अवसर सृजित हो रहे हैं। रोज़गार के लिए हमारी 8 सूत्रीय रणनीति है। नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन कर कक्षा 6वीं से ही रोज़गार मूलक शिक्षा प्रदान की जाए। शिक्षा और उद्योग जगत की मांग में गैप को भरने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण दिया जाए। रोज़गार चाहने वालों को नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए ऑनलाईन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रोज़गार मेलों का नियमित आयोजन होगा। सरकारी भर्तियों के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण राशि के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए।



युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर देने का दिन
देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। युवा देश और प्रदेश की तस्वीर बदलने का साहस और क्षमता रखते हैं इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जंयती को रोजगार दिवस को रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेशभर में आज रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। रोजगार दिवस के शुभारंभ के साथ ही अब प्रदेश के हर जिले में हर माह रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके। 

मध्य प्रदेश सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से प्रदेश के करीब 3 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान कर आर्थिक संबंल प्रदान कर रही है। रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही युवाओं को प्रदेश सरकार की स्व-रोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। युवा वर्ग को आत्म निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ ही निजी क्षेत्रों में नौकरी, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन भी दे रही है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार रोजगार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं है बल्कि युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ना और निजी क्षेत्र के कुशल युवाओं को नौकरियों से जोड़ना भी है। प्रदेश का युवा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश गढ़ने में अपना सहयोग दे इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रदेश में करा रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना और एमएसएमई के अंतर्गत बिजनेस के लिए मिलने वाले लोन का लाभ युवा वर्ग को मिल सके, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। एमएसएमई के अंतर्गत मार्च 2023 तक प्रदेश के लगभग 6 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की कार्य योजना भी राज्य सरकार ने बनाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed