{"_id":"635bd02076fc1b71cd0ec391","slug":"employment-assistant-arrested-for-taking-bribe-of-four-thousand-rupees-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: रोजगार सहायक चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मजदूरी का भुगतान कराने के नाम पर मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: रोजगार सहायक चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मजदूरी का भुगतान कराने के नाम पर मांगी थी घूस
Fri, 28 Oct 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:20 PM IST
सार
सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी का भुगतान कराने के एवज में चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। रीवा लोकायुक्त ने शिकायत के बाद आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रोजगार सहायक भाईलाल साहू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना जिले में रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी का भुगतान कराने के एवज में रकम मांगी थी।
जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार तिवारी निवासी ग्राम मणवार तहसील रामनगर जिला सतना ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। उसने बताया कि वह मणवार में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत है। वह प्रधानमंत्री आवास योजना में कराए गए कार्य की मजदूरी के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। इसी सिलसिले में वह हरदुआ तहसील रामनगर में रोजगार सहायक भाईलाल साहू से मिला था। महेंद्र ने बताया कि इस काम के बदले भाईलाल ने चार हजार रुपये की घूस मांगी थी।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि की और कार्रवाई के लिए ट्रैप तैयार किया। महेंद्र के जरिए भाईलाल को चार हजार रुपये देने के बहाने बुलवाया गया। रामनगर के थाना चौराहे पर रुपये देना तय हुआ। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम को लगाया गया। जैसे ही रोजगार सहायक भाईलाल साहू ने चार हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया। उसे रामनगर के रेस्टहाउस ले जाया गया और कार्रवाई की गई।