{"_id":"5b4a56194f1c1bc6508b4aa6","slug":"eligad-s-youth-who-makes-the-model-hostage-a-procession-taken-out-of-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल को बंधक बनाने वाले अलीगढ़ के युवक का भोपाल में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल को बंधक बनाने वाले अलीगढ़ के युवक का भोपाल में निकाला जुलूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
12 घंटे तक एक मॉडल को भोपाल में बंधक बनाकर रखने वाले रोहित सिंह उर्फ रीगल को अब महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पुलिस जब एक जुलूस की शक्ल में उसे घटनास्थल लेकर गई तो इलाके की महिलाओं ने उस पर जमकर थप्पड़ लगाए और चप्पलों से पिटाई की। ज्ञात रहे कि अलीगढ़ के कस्बा लोधा के रहने वाले रोहित ने शुक्रवार को मॉडल लड़की को मिसरोद इलाके में बंधक बना लिया था। 12 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत इस शर्त पर हुआ था कि पुलिस उन दोनों की शादी कराएगी। लेकिन 24 घंटे भी नहीं हुए है कि कहानी पलट गई है।
विज्ञापन
बीती शाम एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर शादी के लिए अपनी सहमति देने वाली मॉडल लड़की का कहना है कि उसने रोहित के दबाव में हामी भरी थी। वह उसके साथ कतई शादी नहीं करना चाहती। लड़की शुक्रवार की शाम को रोहित के चंगुल से मुक्त होने के बाद से ही एक अस्पताल में भर्ती है। युवती ने माना कि रोहित के साथ उसके संबंध थे, लेकिन उसकी हरकतों से तंग आकर उसने दूरी बना ली थी। मॉडल युवती ने कहा कि वह जेल से छूटने पर हमें नहीं छोड़ेगा, यहां तक कि मेरी और मेरे घर वालों की जान भी ले सकता है। इसलिए उसको फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
युवती के अनुसार रोहित फरवरी में भी भोपाल आया था, इसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। इधर, रोहित ने कहा कि लड़की अपने परिवार के दबाव में गलत बोल रही है। वह मुझसे शादी करना चाहती है। मेरा प्यार एकतरफा नहीं है। इस बीच पुलिस ने रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसमें एक पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने की धारा भी शामिल है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिसमें वह फिट घोषित किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जल्द से कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
