फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Eleven goats died due to lightning in Damoh

MP News: दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत, प्रशासन से मदद की गुहार

Tue, 20 Sep 2022 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 06:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर पेड़ के नीचे खड़ी 11 बकरियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद बकरी मालिकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Eleven goats died due to lightning in Damoh
11 बकरियों की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

दमोह जिले में मंगलवार सुबह काफी तेज बारिश हुई, जिससे कुछ ही देर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। दोपहर के समय बटियागढ़ ब्लाक में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी 11 बकरियों की मौत हो गई। बकरी मालिकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बटियागढ़ थाना अंतर्गत खड़ेरी गांव के समीप पटपरा के पास तेलीवाला हार में यह हादसा हुआ है। जब तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकी तो चरवाहे अपने बचाव के लिए दूर चले गए। वहीं, सभी 11 बकरियां महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आकाशीय बिजली गिरने से जिन 11 बकरियों की मौत हुई है, उनमें माखन रजक की दो, देवी आदिवासी की दो, भगवानदास आदिवासी की छह और गोकल आदिवासी की एक बकरी है।

बता दें कि रोजाना की तरह ये लोग अपनी बकरियां चराने के लिए ले गए थे। तभी जोरदार  बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली बकरियों पर गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed