फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephant Surya injured in attack by wild elephants in Bandhavgarh Tiger Reserve of Umaria

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों के हमले में एलिफेंट सूर्या घायल, दूसरे कैंप में किया गया शिफ्ट

Mon, 05 Dec 2022 05:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 05:09 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों के हमले में एक हाथी सूर्या घायल हो गया है। फिलहाल सूर्या का इलाज कर उसे दवाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Elephant Surya injured in attack by wild elephants in Bandhavgarh Tiger Reserve of Umaria
घायल हाथी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एक हाथी सूर्या पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों के हमले में सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम सूर्या का इलाज कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से हाथी सूर्या को दूसरे कैंप में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बमेरा कैंप में जंगली हाथी पहुंचे और सूर्या पर हमला कर दिया, इस दौरान  महावत और अन्य लोगों ने शोर-शराबा कर जंगली हाथियों को खदेड़ा और सूर्या की जान बचाई। हमले की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों की टीम के भी मौके पर पहुंची और घायल हाथी सूर्या का इलाज किया गया। उसके घाव पर मलहम लगाया गया है साथ ही दर्द निवारक व एंटीबायोटिक दवाइयां दी गई हैं। महावत को घायल हाथी सूर्या की मालिश के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल घायल हाथी सूर्या से काम नहीं लिया जाएगा, साथ ही उसको सुरक्षा के लिहाज से बमेरा कैंप से ताला कैंप में शिफ्ट कर दिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार जंगली हाथियों की मुंवमेंट बनी हुई है और वह अलग-अलग झुंड में जंगल में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed