फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Election 2023: Union minister will come to the booth level in the election season of Madhya Pradesh

Election 2023: MP के चुनावी समर में बूथ स्तर पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री, शाह का ये टारगेट ऐसे करना है पूरा

Mon, 20 Mar 2023 09:20 PM IST
दिनेश शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/ भोपाल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/ भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 09:20 PM IST
सार

चुनावों को देखते हुए भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान-2 चला रही है। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ विधायक भी बूथों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने अब इस अभियान में सांसदों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी भी लगा दी है। 

विज्ञापन
Election 2023: Union minister will come to the booth level in the election season of Madhya Pradesh
BJP - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक तरफ सत्ताधारी भाजपा जहां अपने किले को बचाने में जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी है। चुनावों को देखते हुए भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान-2 चला रही है। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ विधायक भी बूथों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने अब इस अभियान में सांसदों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी भी लगा दी है। केंद्रीय मंत्री बूथों पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के नीतियों पर काम करेंगे। इसके अलावा प्रहलाद पटेल बड़वाह और महेश्वर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक निवाड़ी और पृथ्वीपुर में बूथों पर जाएंगे। सभी केंद्रीय मंत्री बूथ पर पहुंचकर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और बूथ स्तर पर आयोजित बैठक में पार्टी की कार्ययोजना बनाने का काम करेंगे। इसके जरिए पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिला था। लेकिन इस बार पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। दरअसल, ये केंद्रीय मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर लेकर आना है। इसके तहत बूथ विस्तारक अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की रणनीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने और उनसे जुड़ने के लिए ये अभियान काफी ज्यादा कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


बूथ को मजबूत करने की रणनीति
14 मार्च से शुरू हुआ ये अभियान 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश की पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथों पर होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष इस अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथ पर पहुंचकर संगठन द्वारा तय किए गए 22 कामों को पूरा कर बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बड़वाह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल मध्य और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को जुन्नारदेव की जिम्मेदारी मिली है। 10 दिन तक चलने वाले अभियान में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोड़ने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का वॉट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से लेकर सभी वर्गों पर पार्टी की नजर
भाजपा महिला वोटर्स को भी पार्टी जोड़ने के लिए नया अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने का अभियान शुरू करेगी। संगठन ने कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने बूथ को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाएं यानी बूथ में जाति, बिरादरी, मत-पंथ के अनुसार रचना कर सहज संपर्क का प्रयास करें। उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों और अभियानों में जोड़ने की कोशिश करें। अपने बूथ समिति, पन्ना समिति में महिलाओं की भागीदारी करके उन्हें एक्टिव रखने का प्रयास करें। बूथ समिति, पन्ना समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को जोड़ने और सक्रिय बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed