फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elderly dies child injured in elephant attack in Umaria

MP News: उमरिया में हाथी के कुचलने से 65 साल के व्यक्ति की मौत, हमले में नाती भी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 21 Feb 2024 01:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 21 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

एक हफ्ते से जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रह रहा था। वह आसपास के गांव दुलहरा, कछौन्हा, बांसा, घघोर समेत अन्य में घुसकर खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा था। बुधवार को उसने एक व्यक्ति की जान ले ली।

विज्ञापन
Elderly dies child injured in elephant attack in Umaria
मर्ग कायम कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में वन अमले की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना मानपुर से सटे ग्राम गोवर्दे के पुन्हाई तालाब की है। जहां जंगली हाथी के हमले में मानपुर के अरुणोदय प्यासी (65) की दर्दनाक मौत हो गई है। हाथी के हमले में  मृतक का नाती भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते से जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रह रहा था। वह आसपास के गांव दुलहरा, कछौन्हा, बांसा, घघोर समेत अन्य में घुसकर खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा था। हाथी के उत्पाद मचाने की जानकारी वन अमले को भी दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी वन अमला हाथी की निगरानी भी नहीं रख सका। बुधवार सुबह हाथी ने वन क्षेत्र से नगर में प्रवेश किया और खेतों में घुसकर फसल खराब करने लगा। इस दौरान हाथी ने अरुणोदय पयासी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में घटना स्थल पर मृतक का नाती भी घायल हुआ है। उसके पैर में गम्भीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed