{"_id":"647cba6e4e79f9fbe90148c9","slug":"eight-people-injured-in-dispute-over-money-in-khargone-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: दो गांवों के रिश्तेदारों में चले धारदार हथियार, महिलाओं समेत आठ लोग घायल, इस बात पर हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: दो गांवों के रिश्तेदारों में चले धारदार हथियार, महिलाओं समेत आठ लोग घायल, इस बात पर हुआ झगड़ा
Sun, 04 Jun 2023 09:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Jun 2023 09:54 PM IST
सार
खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम मोटपुरा में 12 हजार रुपये के लेनदेन पर रिश्तेदारों में आपसी विवाद हो गया। उधार के पैसे मांगने पर रिश्तेदार ने नाराज होकर दिव्यांग महिला सहित उसके परिजनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोटापुरा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो गांवों के रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हमला करने वाले लोनारा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मात्र 12 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों ने दूसरे पक्ष पर हमला किया है। मोटापुरा में रहने वाली दिव्यांग महिला प्रमिला बाई ने बताया कि उसने अपनी मौसी के लड़के को 12 हजार रुपये उधार दिए थे, जब उसने पैसे लौटाने का बोला तो उसके साथ मारपीट करने लगे। वह उनसे बचकर अपने मामा के घर गई, जहां मामा बीच-बचाव करने आए तो मामा के साथ धारदार हथियारों और लठ से मारपीट की गई। हमले तकरीबन 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दिव्यांग महिला के मामा ने बताया कि उन्होंने बीच बचाव करते हुए आरोपी से पैसे लौटाने की बात कही। जिससे वह नाराज हो गया और अपने साथियों को बुलाकर हम पर धारदार हत्यारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र से 8 लोग घायल अवस्था में जिला अस्पताल आए हैं। इन्हें पुलिस ने यहां भर्ती करवाया है। जिसमें से दो के सर पर गंभीर चोटें हैं। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के कारण उन्हें यह चोटे लगी हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल स्थिति ठीक है। हालांकि कुछ लोगों के सिर में चोट आई है, जिनका सीटी स्कैन किया गया है। रिपोर्ट आने पर सही स्थिति का पता लग पाएगा। बता दें कि घटना के बाद खरगोन के ऊन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
