{"_id":"659149163370d0f22005412a","slug":"earthquake-earthquake-tremors-again-in-singrauli-madhya-pradesh-intensity-was-3-6-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में फिर भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता, 26 दिसंबर को भी कांपी थी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में फिर भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता, 26 दिसंबर को भी कांपी थी धरती
Sun, 31 Dec 2023 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:27 PM IST
सार
Earthquake Today Madhya Pradesh : सिंगरौली जिले में रविवार को दोपहर भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। इसके बाद लोग दहशत में है।
विज्ञापन
सिंगरौली में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
- फोटो : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बार से धरती डोली है। रविवार दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।
बता दें कि सिंगरौली जिले में रविवार को दोपहर भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। इसके बाद लोग दहशत में है। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते में ये दूसरी बार धरती डोली है। 26 दिसंबर को भी हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब आए झटकों की तीव्रता 3.3 रही थी।
दहशत में लोग
सिंगरौली में हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके आने से रहवासियों में दहशत हैं। रविवार को लोग झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
दिसम्बर में ही 2 बार भूकंप के कंपन से हिली ऊर्जाधानी
सिंगरौली जिले में कोल ब्लॉक व पावर प्लांट की वजह से यहां की धरती हर रोज ही कांपती है, लेकिन दिसम्बर में ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले में दो बार भूकंप के झटके से धरती हिल गई है। हालांकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। इसलिए जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।