{"_id":"6342489590452b4e485c29d7","slug":"due-to-electoral-rivalry-in-pandhurna-fight-between-two-parties-during-durga-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पांढुर्णा में चुनावी रंजिश के चलते दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पांढुर्णा में चुनावी रंजिश के चलते दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल
Sun, 09 Oct 2022 09:36 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:36 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्गा विर्सजन के दौरान जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में देवी विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। दरअसल, चुनावी रंजिश के चलते दो पंडालों के लोग आपस में लड़ बैठे। जहां 6 लोग विवाद के बाद बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव में कुछ लोगों में वोट डालने को लेकर आपसी रंजिश हो गई थी, जिसके चलते हार जीत के बाद इनमें आपसी खुन्नस चल रही थी। इसी बीच दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
दो लोगों की हालत गंभीर...
विवाद के बाद 6 लोग जहां बुरी तरह से घायल हो गए, इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, दोनों ही पक्ष थाने तो गए थे, लेकिन काफी देर तक दोनों की एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। आपसी राजीनामा की बात चल रही थी।
विज्ञापन
