{"_id":"6468c687573eadc92706b18c","slug":"due-to-a-parrot-satna-remained-in-darkness-for-three-hours-parrot-was-stuck-in-power-jumper-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एक तोते की वजह से तीन घंटे अंधेरे में रहा सतना, भारी गर्मी ने किया परेशान, जम्पर में फंसा था तोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एक तोते की वजह से तीन घंटे अंधेरे में रहा सतना, भारी गर्मी ने किया परेशान, जम्पर में फंसा था तोता
Sat, 20 May 2023 06:39 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 May 2023 06:39 PM IST
सार
एक तोता सतना के भरहुत नगर फीडर के जंपर में घुस गया था। इसकी वजह से इलाके में तीन घंटे तक बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
parrot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तोते ने रहवासियों की नींद खराब कर दी। तीन घंटे उन्हें बिना बिजली के गुजारने पड़े। भारी गर्मी की वजह से लोग खासे परेशान रहे। दरअसल, सतना जिले के भरहुत नगर फीडर की अमृत कॉलोनी में एक तोता जम्पर में फंस गया। लाइन फॉल्ट हुई और भरहुत नगर का फीडर बंद हो गया। इसे सुधारने में तीन घंटे का वक्त लग गया।
विज्ञापन
मामला सतना जिले के भरहुत नगर इलाके का है। तोते के जम्पर में फंसने से लाइन में फॉल्ट आ गया। फीडर बंद हुआ तो भरहुत नगर, अमृत कॉलोनी, घनश्याम विहार कॉलोनी, शिव कॉलोनी, एमपी नगर समेत अन्य कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई थी। आधे घंटे तक बिजली नहीं आई तो उपभोक्ता परेशान हो गए। विद्युत केंद्रों में शिकायतें आने लगी। जब तक बिजली कंपनी का मैदानी अमला फॉल्ट तलाशने में निकल पड़ा था। अमले को काफी समय तक फॉल्ट नहीं मिला। सर्चिंग जारी रखी गई। उसी दौरान जम्पर के पोल में तारों पर एक तोता लटका दिखाई दिया। मैदानी अमले ने बांस की मदद से तोते को वहां से हटाया। तब जाकर सुधार कार्य हुआ। करंट की चपेट में आने से तोते की मौत हो गई थी। तोते के फंसने से करीब छह बजे गुल हुई और नौ बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
