{"_id":"61adf8cec92061447201b8a3","slug":"drunk-police-drunk-ti-driving-car-hit-two-people-case-registered-against-pandhana-ti-in-khargone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पुलिस: शराब पीकर कार चला रहे टीआई ने दो लोगों को टक्कर मारी, लोगों ने पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पुलिस: शराब पीकर कार चला रहे टीआई ने दो लोगों को टक्कर मारी, लोगों ने पीछा कर पकड़ा
Mon, 06 Dec 2021 05:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खरगौन में पंधाना टीआई शराब के नशे में कार चला रहे थे। उन्होंने भिकनगांव में लोगों को टक्कर मार दी। बाद में पुलिस ने उन्हें पीछा कर पकड़ा और भिकनगांव थाने ले गए।
विज्ञापन
Madhya Pradesh Police
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगौन जिले में शराब पीकर कार चला रहे पंधाना के टीआई अंतिम पवार ने भिकनगांव में दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों के साथ बदसलूकी भी की। लोगों ने पीछा कर कार को पकड़ा। जांच में शराब पीकर कार चलाने की पुष्टि हुई है। अब टीआई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी।
मामला खरगौन जिले के भिकनगांव का है। रविवार रात को पंथाना टीआई अंतिम पवार शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। बताया जाता है कि टीआई की कार ने पहले निमाड़ जिनिंग के सामने बाइक सवार जयदीप देशमुख और राहुल देशमुख को टक्कर मारी। इसके बाद छोटे चौराहे पर लक्की मंडलोई की गाड़ी को टक्कर लगी। बड़े चौराहे पर भी उनकी टक्कर होते-होते बची। टीआई की कार तेज रफ्तार से चल रही थी और पूरी तरह अनियंत्रित थी।
उस समय अंतिम पवार ने पुलिस यूनीफॉर्म पहन रखी थी। बाद में लोग टीआई पवार को पकड़कर भिकनगांव थाने में ले गए। वहां मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया था। गाड़ी से शराब की बोतल बरामद हुई थी। खरगौन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि अंतिम पवार के खिलाफ आईपीसी की धारा-279 और 337 के तहत केस दर्ज किया गया है। मेडिकल टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि कार चलाते समय पवार नशे में थे। वे शराब पीकर कार चला रहे थे। अंतिम पवार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।