फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   drunk driver hit and injured the passenger auto and woman selling vegetable

MP News: शराबी चालक का कहर, ऑटो को टक्कर मारने के बाद सब्जी बेच रही महिला पर चढ़ाई कार, पब्लिक ने उतारा नशा

Sun, 14 Aug 2022 09:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 09:35 AM IST
सार

घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार ने पहले गाय को टक्कर मारी। पास में ही एक ड्राइवर ऑटो में सवारी बैठा रहा था। उसके भी नशे में धुत ड्राइवर ने अपनी चपेट में ले लिया।
 

विज्ञापन
drunk driver hit and injured the passenger auto and woman selling vegetable
गाय और ऑटो को टक्कर मार सब्जी बेच रही महिला पर चढ़ाई कार - फोटो : social media

विस्तार


विज्ञापन
सतना शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक शराबी कार चालक का कहर दिखाई दिया। पहले उसने तेज रफ्तार में कार से गाय और ऑटो को टक्कर मार दी। उसके बाद सब्जी बेच रही महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं, बाद में कार अनियत्रिंत होकर एटीएम में जा घुसी। मौके पर जमा हुई भीड़ ने नशे में धुत कार ड्राइवर की जमकर धुनाई की। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन चौराहे से राजेंद्र नगर तरफ जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार में एक कार पहुंची। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार ने पहले गाय को टक्कर मारी। पास में ही एक ड्राइवर ऑटो में सवारी बैठा रहा था। उसके भी नशे में धुत ड्राइवर ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार यात्री ऑटो के नीचे दब गए। 
विज्ञापन


नशे में धुत था ड्राइवर
एक के बाद एक को घायल करता हुआ ड्राइवर कार को लेकर एटीएम में जा घुसा। कार का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। एटीएम बूथ में कार के घुसने के बाद आस—पास के लोगों ने उसे घेर लिया। कार चालक को पकड़ कर बाहर निकाल और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed