{"_id":"b7acb72533fe908457aedd7d20a5d230","slug":"drones-flying-in-panna-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए अब बाघों पर क्यों निगाह रखेंगे ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए अब बाघों पर क्यों निगाह रखेंगे ड्रोन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रोन एक बार फिर चर्चा में हैं। एमपी के पन्ना में अब ड्रोन यानि मानव रहित यान बाघों की निगरानी करेंगे। हालांकि ये निगरानी सिर्फ दो दिन की जाएगी लेकिन इससे बाघों पर जो जानकारी मिलेगी उसका उपयोग बाघों के संरक्षण में किया जाएगा।
विज्ञापन
यूं तो ड्रोन की पहचान अभी तक यही थी कि वो बम बरसाने के काम आता है लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अमेरिका के आसमान में तो अब ड्रोन घरों में सामान भी पहुंचाएगा।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक जो ड्रोन पन्ना में निगरानी का काम करेंगे उनका वजन दो किलो है, लंबाई करीब दो मीटर है और चौड़ाई एक मीटर है। इनकी अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा है और इनमें कैमरे लगे हुए हैं जो बाघों की गतिविधियों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
ये ड्रोन रिमोट से संचालित किया जाएगा। पन्ना टाइगर रिज़र्व के पीके द्विवेदी ने फोन पर बातचीत में बताया कि देहरादून स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यू आईआई) इस योजना को किर्यांवित करने में सहयोग दे रही है।
यूं तो सरकार बाघों का संरक्षण करने की हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन देखने वाली बात यही होगी कि ये ड्रोन बाघों के संरक्षण में क्या भूमिका निभाएंगे?
