फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   DPS school children died because of overspeeding bus in indore on january

ओवरस्पीड गाड़ी की वजह से हुई थी इंदौर डीपीएस के चार बच्चों की मौत

Mon, 29 Jan 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Mon, 29 Jan 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
DPS school children died because of overspeeding bus in indore on january
बस एक्सीडेंट

ड्राइवर की गलती और ओवरस्पीड गाड़ी की वजह से जनवरी में 5 डीपीएस स्कूल के पांच बच्चों की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। यह बात शनिवार को मैजिस्ट्रेटिक जांच में सामने आई है। इस जांच रिपोर्ट को एडीएम रुचिका चौहान ने जिला कलेक्टर निशांत वारवाडे को सौंपा है। इस रिपोर्ट के अनुसार डीपीएस की बस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट में पाया गया कि आरटीओ द्वारा जारी किए गए फिटनेस सर्टिफिकेट में भी कई खामियां मौजूद हैं। जिस बस में डीसीपी यात्रा कर रहे थे वह ओवरस्पीड थी। जिसकी वजह से ड्राइवर राहुल सिसोदिया ने डिवाइडर जंप कर दिया और उनका सिर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस वजह से ड्राइवर सहित चार बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


चौहान को यह भी पता लगा कि पीडब्ल्यूडी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इंदौर बाईपास को बनाने में तकनीकी गड़बड़ियां थी। जिसकी वजह से यहां एक्सीडेंट हुआ। एडीएम ने कोर्ट में बहुत सारे सुझाव दिए जिससे कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बसों की सुरक्षा की जा सके। इसमें मॉनिटरिंग से लेकर बसों के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने तक और सतर्कता को बढ़ाने की व्यवस्था शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed