{"_id":"5f97c6bf8ebc3e9b9575de4f","slug":"don-jeetu-soni-relative-narendra-raguvanshi-suicide-case-suicide-note-leave-accusing-police-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायहोम केस के आरोपी और माफिया जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायहोम केस के आरोपी और माफिया जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने की आत्महत्या
Tue, 27 Oct 2020 12:35 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Breaking
इंदौर शहर के सबसे बड़े माफिया जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी के साथी नरेंद्र रघुवंशी ने सोमवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है, इसमें नरेंद्र ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र होटल मायहोम में पश्चिम बंगाल की लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे डांस करवाने और देह व्यापार करवाने के आरोप में शामिल था। अन्नपूर्णा थाना टीआइ सतीश द्विवेदी के मुताबिक नरेंद्र के खिलाफ पलासिया थाना में मानव तस्करी और देहव्यापार का मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
पिछले साल पुलिस ने मायहोम में छापा मारकर करीब 60 लड़कियों को मुक्त किया था, उस समय नरेंद्र को जीतू सोनी के बेटे अमित के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। कुछ समय पहले वृद्ध पिता के स्वास्थ्य को लेकर नरेंद्र को पेरोल पर छोड़ा गया था।मंगलवार यानि आज नरेंद्र की पेरोल का आखिरी दिन था और उसे वापस जेल में जाना था।
विज्ञापन
