{"_id":"5b84fd7c42c792464109dea5","slug":"dodiya-dynasty-castle-collapsed-former-queen-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 राजपूत ठिकानों का गढ़ डोडिया राजवंश का महल गिरा, पूर्व रानी की मलबे में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 राजपूत ठिकानों का गढ़ डोडिया राजवंश का महल गिरा, पूर्व रानी की मलबे में दबकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
डोडिया राजवंश की 85 वर्षीय पूर्व रानी ज्योतिकुंवर की मलबे में दबने से मौत हो गई। दरअसल रतलाम के सुखेड़ा के गढ़ मोहल्ला स्थित डोडिया राजवंश के राजमहल का आधे से ज्यादा हिस्सा ढह गया। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। हादसे के समय रानी घर पर अकेली थीं। बता दें कि उनके पुत्र गजराज सिंह डोडिया का उदयपुर में प्रॉपर्टी का बिजनेस है। सुखेड़ा आसपास के 21 राजपूत ठिकानों का गढ़ है।
शाम तक सबकुछ ठीक था, कर्मचारी घर का सारा काम निपटाने के बाद अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद रात करीब 8 बजे राजमहल के आगे का हिस्सा गिर गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली रानी की कर्मचारी कमलाबाई ने यह देखकर शोर मचा दिया और गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव वासियों ने मलबा हटाकर दरवाजे के पास से ज्योतिकुंवर डोडिया को निकाला। हादसे के बाद रानी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।